फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दवा कंपनी के डीलर के कर्मचारियों की बाइक गाय से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 13 Dec 2022 10:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फिरोजाबाद के फरिहा-मुस्तफाबाद मार्ग पर मंगलवार शाम को नगला कुम्हरान के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दवा कंपनी में काम करने वाले दोनों युवकों की बाइक नगला कुम्हारान के समीप एक गाय से टकरा गई।  

यहां का है मामला 

दीपक (19 वर्ष)  पुत्र स्वर्गीय गिरजेश उपाध्याय निवासी कैलाश नगर थाना उत्तर अपने एक अन्य साथी मयंक के साथ मुस्तफाबाद स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा की सप्लाई देने को गये थे। दोनों युवक श्रीराम कॉलोनी निवासी ली-फोर्ड नामक कंपनी के डीलर यहां  काम करते हैं। एक जरूरी ऑर्डर की सप्लाई देने के लिये देर शाम को दोनों युवक बाइक द्वारा घर से निकले थे। मुस्तफाबाद से लौटते वक्त शाम करीब सवा सात बजे उनकी बाइक नगला कुम्हारान थाना फरिहा के समीप एक गाय से टकरा गई। हादसे के दौरान ही दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रफ्तार पर ब्रेक: यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतम रफ्तार की गई कम, अब 100 की स्पीड में नहीं भर सकेंगे फर्राटा

घायल की हालत गंभीर 

सूचना मिलने पर थाना फरिहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। जबकि गंभीर रूप से घायल मयंक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें