फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में 26 जनवरी से पंपों से नहीं मिलेगा पेट्रोल

Thu, 23 Jan 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले मेंं 26 जनवरी से पंपों से बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। आपूर्ति विभाग ने पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल के साइन बोर्ड लगवाना शुरू कर दिए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी पंपों का औचक निरीक्षण करेंगे। बिना हेलमेट के आने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में 117 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। शासन से हादसों में जान के खतरे को कम करने के लिए 10 जनवरी को नो हेलमेट नो पेट्रोल के आदेश जारी कर दिए। आपूर्ति विभाग व परिवहन विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंपों पर अभियान से संबंधित साइन बोर्ड, फ्लेक्सी आदि लगवाने की प्रकिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें