कोसीकलां में सूना पड़ा पेट्रोल पंप।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना के चलते किए गए लॉकडाउन में भले ही पेट्रोल पंपों को बंद करने से मुक्त रखा गया हो लेकिन यहां गिने चुने लोग ही पहुंच रहे हैं। जिन पंपों पर आम दिनों में पांच हजार से सात हजार लीटर पेट्रोल प्रतिदिन बिकता था, वहीं अब महज दो हजार से ढाई हजार लीटर की बिक्री रह गई है।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर शासन-प्रशासन लगातार एहतियात बरत रहा है। साथ ही लोगों को लॉकडाउन को लेकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह घरों से बाहर न निकलें। इस कारण अब लोग दोपहिया और चौपहिया वाहनों का उपयोग कम कर रहे हैं। इस वजह से लोगों का पेट्रोल पंपों पर आना कम हो गया है, जिससे पंपों पर पेट्रोल की खपत कम होने लगी है।
वैसे यहां पर रोजाना करीब पांच-सात हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री होती थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद पेट्रोल की ब्रिकी प्रतिदिन करीब 2000 लीटर के आसपास ही हो पाती है।
- सत्यप्रकाश जैन, जैन पेट्रोल पंप
लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। हालात यह हैं कि पहले 35 सौ से चार हजार लीटर पेट्रोल प्रतिदिन बिकता था, जो अब महज 1000 से 1500 लीटर प्रतिदिन रह गया है।
- अरुण अग्रवाल, कोसी फिलिंग स्टेशन