फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया, कमरे से मिली खून से सनी ईंट

Tue, 17 May 2022 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पेट्रोल पंप पर बने कमरे में कर्मचारी का शव बिजली की केबिल से लटका मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। कमरे से खून से सनी ईंट बरामद हुई है। परिजनों ने पंप मालिक समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर जांच करते एसएसपी उदय शंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार की रात खेमका पेट्रोल पंप के कर्मचारी की हत्या कर दी गई। उसका शव पेट्रोल पंप पर ही एक कमरे में केबिल से लटका दिया गया। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंप के मुनीम ने परिजनों को फोन कर वारदात की जानकारी दी गई। युवक के सिर पर चोट का निशान है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने पंप मालिक समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


गांव शीतलपुर निवासी 35 वर्षीय रामनरेश खेमका पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। आरोप है कि उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। शव पेट्रोल पंप पर ही एक कमरे में केबिल से लटका दिया गया। पंप के मुनीम रमेश ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। 

कमरे में मिली खून से सनी ईंट 

पेट्रोल पंप पर युवक की हत्या कर शव को लटकाए जाने की जानकारी पर एसएसपी उदयशंकर सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। युवक के सिर में चोट के निशान और खून बहता मिला और कपड़े भी खून से रंगे थे। कमरे में खून से सनी एक ईंट भी मिली है, इसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

इन लोगों पर हत्या का आरोप 

मृतक के भाई संजू सिंह ने पुलिस को एक तहरीर दी है। इसमें शहर के ही मोहल्ला भगीपुर निवासी रामसेवक, अर्जुन, मोहल्ला नई बस्ती निवसी सचिन और पंप स्वामी हरीनारायण खेमका व अन्य पर षडयंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। संजू सिंह का आरोप है कि भाई की जेब से मोबाइल और पर्स भी गायब किया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। 

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप तैनात कर्मचारी की मौत हुई है, युवक के सिर में चोट का निशान है। बिजली की केबिल से शव कमरे में लटका मिला है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें