पेट्रोल पंप के मैनेजर को पीटकर किया घायल
- सीएनजी डलवाने को लेकर हुआ था विवाद, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाने को लेकर विवाद हो गया, आरोपियों ने पंप पर तैनात मैनेजर को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धा निवासी अंकित हाईवे पर गांव छाछा के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। बताया की रविवार की देर शाम वैगनआर कार से चार लोग पंप पर आए और सीएनजी डालने की कहने लगे। जब उसने सीएनजी नहीं होने की बात कही तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। मना किया तो आरोपियों ने उसे पीट कर घायल कर दिया। लोगो को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।