मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। यहां खड़ी मालगाड़ी के वैगन से चार घंटे तक पेट्रोल का रिसाव होता रहा। शिकायत के बाद रेल कर्मचारी मालगाड़ी को यार्ड में ले गए और रिसाव बंद किया।
शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे रिफाइनरी से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर मालगाड़ी प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। लाइन क्लियर नहीं मिलने पर उसे वहीं खड़ा करा दिया गया।
इसी दौरान कुछ यात्रियों की नजर मालगाड़ी के उस वैगन पर पड़ी जिस पर पेट्रोल लिखा था। उसके नीचे से पेट्रोल तेजी से रिसकर लाइन पर फैल रहा था। पेट्रोल को इस तरह रिसता देख यात्रियों में खलबली मच गई।