फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथों में पेट्रोल की बोतलें और चेहरों पर गुस्सा, दुष्कर्म पीड़िता का परिवार पहुंचा थाने, उड़े पुलिस के होश

Wed, 24 Apr 2024 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दुष्कर्म पीड़िता का परिवार एक साथ थाने पहुंचा। सभी के हाथों में पेट्रोल की बोतलें थीं और चेहरों पर गुस्सा। थाने के अंदर सभी ने आत्मदाह का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। बमुश्किल परिवार के लोगों से पेट्रोल की बोतलें छीनकर शांत कराया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना परिसर में बुधवार की दोपहर एक परिवार के लोग हाथों में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचे और आत्मदाह की कोशिश की। ये नजारा देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। सभी के हाथ से बोतल छीन ली गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में मेडिकल नहीं कराया। यदि न्याय नहीं मिला तो वह लोग जान दे देंगे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला के रहने वाले एक परिवार के लोग बुधवार की दोपहर थाने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते। इससे पहले ही हाथ में पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़कना शुरू कर दिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब ये नजारा देखा तो तुरंत हरकत में आ गए। आनन फानन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी के हाथों से बोतल छीन लीं। इस दौरान आत्मदाह करने आए लोगों से नोंकझोंक भी हुई। थाना परिसर में भीड़ एकत्र हो गई। जब जानकारी ली गई तो परिवार के लोगों ने बताया कि नई बस्ती निवासी आरोपी पुत्री को फोन कर गलत संबंध बनाने का दवाब बनाता था।

मना करने पर 19 अप्रैल की रात घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन के जागने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल नहीं कराया है। मामला भी छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया है। वह लोग कई बार थाना प्रभारी से मिले। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय मिलता न देख वह लोग थाने में आत्मदाह करने के लिए आए थे। परिवार के लोगों का कहना है कि न्याय न मिला तो वह लोग जान दे देंगे। थाना पुलिस परिवार के लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें