फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल के दाम बढने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ने से किसान परेशान हैं। क्योंकि डीजल के दाम बढ़ने से फसलों की सिंचाई की लागत भी बढ़ जाएगी।डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़ गए। अब डीजल 71 रुपया तीन पैसा प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम पिछले दिनों में कई बार बढ़ चुके हैं। किसानों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से सिंचाई की लागत भी बढ़ जाती है। जिससे उपज का लाभकारी मूल्य तक नहीं मिल पाता है। सरकार किसानों के लिए कोई भी रियायत वाले कदम नहीं उठा रही है। डीजल के दाम बढ़ने से रोडवेज बसों में किराया भी बढ़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

- फसलों की सिंचाई करने के लिए डीजल की जरूरत होती है। डीजल लगातार महंगा होता जा रहा है। जिससे खेती की लागत भी बढ़ेगी। डीजल महंगा होने से किसान को नुकसान ही होगा। - जयचंद्र।
- सरकार बढ़ती हुई महंगाई नहीं रोक पा रही है। सरकार के पास किसानों के लिए कोई योजना नहीं है। किसानों के हित की बात करने वाली सरकार को डीजल के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेना चाहिए। - राधाकिशन।
विज्ञापन

- फसलों की सिंचाई के लिए देहात में बिजली तो मिलती ही नहीं है। निजी नलकूप और पंपसेट ही सहारा होते हैं। डीजल महंगा होने से फसलों की सिंचाई और महंगी हो जाएगी। - सुघर सिंह।
- खेती के लिए खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं पहले से ही महंगी हैं। अब डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। किसान पूरी तरह बरबाद होता जा रहा है। सरकार पूंजीपतियों केे लिए काम कर रही है। - रामचंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें