फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों को सरकार ले वापस

विज्ञापन
कासगंज के गांधी मूर्ति पर पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रहीं कीमतों का कांग्रेसी लगातार विरोध कर रहे हैं। बुधवार को तहसील स्तर पर तीनों तहसीलों में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे। कांग्रेसी कार्यकर्ता बढ़ी हुई कीमतों को शीघ्र वापस लिए जाने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के मूल्य बढ़ा कर जनता को ठगा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध करेगी और मोदी सरकार को तेलों की कीमत कम करने के लिए बाध्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही जनहित के लिए आवाज उठाती रही है।
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, दीप कुमार पांडेय, सौरभ पाल, अमित पाठक, नूर मोहम्मद, सुमंत कुमार, बंटी सिसोदिया, राजा सलमानी, सिद्दार्थ बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहावर तहसील पर प्रदर्शन में कांग्रेस सचिव मुकेश धनगर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव, अबरार अली, वारिश अंसारी, रजिया सुल्ताना, फैज खान, रामसिंह बैध, मोहम्मद फरहान, मुहमद आमिर मौजूद रहे। तहसील पटियाली पर मुन्नी देवी यादव, योगेश श्रीवास्तव, जितेंद्र मिश्र, लालमियाँ खान, शिवकांत मिश्र, टीटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें