कोरोना वायरस की दहशत के बीच आगरा में उपचार के अभाव में छह मरीजों की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता अंकित गोगिया ने विशेष याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि उपचार के अभाव में छह लोगों की जान चली गई।
सरकारी अस्पताल कोरोना के अलावा किसी और मरीज का उपचार नहीं कर रहे हैं। निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने याचिका में महापौर नवीन जैन के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 21 अप्रैल को भेजे गए खत का हवाला भी दिया है, जिसमें आगरा की स्थिति बेहद खराब बताई गई और कहा गया कि यह शहर दूसरा वुहान न बन जाए।