रामबाग चौराहा निवासी डॉ. अंजना वर्मा ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे घर के दरवाजे पर चेन से बंधा उनका जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि दो युवक उसे गेट से खोलकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने 50 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले।
इससे आरोपियों के जाने वाले रास्ते का पता किया। हाथरस रोड पर पुलिस को चोर मिल गए। वह कुत्ते को बेचने हाथरस जा रहे थे। पुलिस ने चिकित्सक को बुलाया तो कुत्ता उन्हें देखकर लिपट गया और रोने लगा। कुत्ते की इस वफादारी को देखकर सभी हैरान रह गए। डॉ. अंजना ने बताया कि वह लगातार पुलिस के साथ रहीं, जब तक कि उनका डॉगी नहीं मिल गया। पुलिस ने नगला किशनलाल के शिवा व सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - Income Tax Survey: मुंशी पन्ना मसाला कंपनी पर आयकर विभाग की जांच, करोड़ों का टर्नओवर; मुनाफा दिखाया बेहद कम