फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशकार को धमकी देने का ऑडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। चकबंदी विभाग के एक पेशकार को एक व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी, इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आवाज एक भाजपा नेता की बताई जा रही है, इसमें पेशकार को ट्रांसफर की धमकी भी दी जा रही है। वायरल ऑडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी तक ऑडियो के संबंध में किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है, उक्त ऑडियो चकबंदी विभाग के एक पेशकार और एक भाजपा नेता का बताया जा रहा है। दोनों एक जमीन के विवाद के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। भाजपा नेता द्वारा हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की बात कही जा रही है, वहीं पेशकार का कहना है कि जिसकी जमीन है, वह अपने दस्तावेज दिखाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गहमागहमी के बाद नेता की ओर से चुनाव बाद ट्रांसफर कराने की धमकी भी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी के द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें