आगरा। आगरा मंडल में दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। रेलवे ने ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के संचालन के लिए लोकोमोटर दिव्यांगजनों को फैसिलिटेटर के रूप में जोड़ा जा रहा है।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, ईदगाह रेलवे स्टेशन, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन, धौलपुर रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, कोसीकला रेलवे स्टेशन, किरावली रेलवे स्टेशन एवं भूतेश्वर रेलवे स्टेशन सहित 9 स्टेशनों पर स्थापित 12 एटीवीएम मशीनों पर 36 दिव्यांगजनों को नियुक्त किया जाएगा। चयनित फैसिलिटेटर यात्रियों को टिकट लेने में सहायता करेंगे। प्रत्येक टिकट पर उन्हें निर्धारित कमीशन मिलेगा, जिससे उन्हें नियमित आय का अवसर प्राप्त होगा। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और यात्रियों को त्वरित टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ये व्यवस्था की जा रही है।