फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोशल मीडिया पर जरायम की पाठशाला चलाने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 21 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा से संचालित गैंग लैंड के नाम से गैंग का मुखिया मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। गैंग मुखिया नीरज गौतम के पैर में गोली लगी है। वहीं उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। 

 
विज्ञापन
गैंग मुखिया नीरज गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सोशल मीडिया पर गैंग लैंड के नाम से जरायम की पाठशाला चलाकर भोले-भाले नवयुवकों को अपराध की दुनिया में धकेलना वाला शातिर अपराधी नीरज गौतम बुधवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। हालांकि उसका साथी मोहित पंडित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। नीरज को उपचार के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 

एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर मथुरा से संचालित गैंग लैंड के नाम से गैंग के मुखिया नीरज गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी पूजा एनक्लेव कृष्णा नगर, कोतवाली की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। बुधवार रात को मुखबिर से सूचना मिली की नीरज साथी मोहित के साथ बाजना पुल पर है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। शहर कोतवाल रवि त्यागी व स्वाट प्रभारी अभय शर्मा की टीम ने मौके पर जाकर इनको घेर लिया।

 
विज्ञापन

पुलिस घेराबंदी तोड़ने को नीरज और मोहित ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नीरज के पैर में गोली लग गई। वहीं, मोहित रात का फायदा उठाकर भाग गया। जिला अस्पताल में नीरज को देर रात भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा गया है। उसके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें