फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश भरने गए श्रद्घालु युवक की नहर में डूबने से मौत, कोहराम

विज्ञापन
कासगंज हजारा नहर में डूबने से मृतक युवक सचिन का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम सुल्तानपुर में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के लिए ग्रामीणों के साथ कलश भरने गए श्रद्धालु युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी सचिन यादव (18) ग्रामीणों के साथ हजारा नहर में कलश भरने के लिए गया हुआ था। वह नहर में नहा रहा था, इसी बीच डूब गया, लेकिन ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ग्रामीण कलश भरकर अपने घर लौट आए। जब वह अपने घर वापस नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हो गई। इस बीच हजारा में कुछ गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाल लिया। शव की पहचान हो जाने पर मामले की जानकारी उसके परिजन को दी गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार का सबसे बड़ा बेटा था मृतक
कासगंज। मृतक युवक परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें व एक छोटा भाई और है। बड़े बेटे की मौत से उसकी मां सुमन देवी का रो रोकर बुरा हाल है। अन्य परिजन भी काफी सदमे मेें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू नहीं हो सकी भागवत
कासगंज। युवक की नहर में डूबकर मौत की घटना से ग्रामीण भी काफी दुखी है। गांव में बृहस्पतिवार से भागवत कथा का शुभारंभ होना था, लेकिन युवक की मौत के चलते कथा का शुभारंभ नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें