कासगंज के सोरोंजी में हरि की पौडी में डूबने से मृतक नीरज का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। तीर्थनगरी में गंगा स्नान करने आए युवक की हरि की पौड़ी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव सुबह जब लोगों ने उतराता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
नीरज (45) निवासी ग्राम नाबली सिकंद्राराऊ हाथरस बुुधवार की शाम हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान करने के लिए सोरोंजी पहुंचा। लेकिन जब रात को वह वापस नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। उसकी पत्नी प्रीती उसे ढूंढने के लिए सोरोंजी पहुंची। पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी और अनाउंसमेंट भी कराया। लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह हरि की पौड़ी में एक शव उतराता हुए होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस और उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई। शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया गया। प्रीती ने शव की शिनाख्त अपने पति नीरज के रूप में की। कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।