फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार पुलिस को बुधवार की रात ट्रैक्टर लूट की सूचना मिली। जांच में पता चला कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर निवासी उत्तम ने बुधवार की शाम दन्नाहार क्षेत्र में ट्रैक्टर लूट की सूचना दी थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच कर जब जांच की तो पता चला कि लूट नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को सुबह थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि उत्तम ट्रैक्टर को लेकर रामनगर के पास दिखाई दिया है। पुलिस ने उत्तम को ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की तब पता चला कि उत्तम के नामजद किए गए एक व्यक्ति के परिवार की लड़की से प्रेम संबंध हैं। वह उसे झूठे मामले में फंसाकर रास्ते से हटाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें