फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivaji Jayanti 2023: किले में शिवाजी जयंती मनाने की नहीं मिली अनुमति, आने वाले थे महाराष्ट्र के सीएम शिंदे

Fri, 03 Feb 2023 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया, जबकि आगरा किला में इससे पहले आगा खां फाउंडेशन दीवान ए आम में सांस्कृतिक प्रस्तुति और अवार्ड समारोह कर चुका है।
विज्ञापन
आगरा किले के ठीक सामने स्थित शिवाजी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को मनाने के लिए आगरा के किले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इन्कार कर दिया। इस पर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता आरआर पाटिल फाउंडेशन ने कहा है कि आगरा के किले में छत्रपति शिवाजी को कैद किया गया था। इस वजह से उनकी जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। यहां इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आने थे। उन्होंने संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर कार्यक्रम की अनुमति मांगने और संस्कृति मंत्री को भी आमंत्रित किया है। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया। जबकि आगरा किला में इससे पहले आगा खां फाउंडेशन दीवान ए आम में सांस्कृतिक प्रस्तुति और अवार्ड समारोह कर चुका है। दायर याचिका में कहा गया है कि उच्च न्यायालय से एएसआई को निर्देश देने का अनुरोध किया है कि याचिकाकर्ता फाउंडेशन को 19 फरवरी को आगरा किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें