फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति दंपति को लेनी पड़ी वृद्धाश्रम की शरण

Sun, 16 Apr 2017 01:29 AM IST
करोड़पति दंपति को लेनी पड़ी वृद्धाश्रम की शरण
विज्ञापन
बुजुर्ग आदमी
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा के वृद्ध माता पिता को बेटों ने इस कदर प्रताड़ित किया कि उन्हें शहर के मुख्य बाजारों में दो दुकान और पाश इलाके में कोठी होते हुए भी अनाथ आश्रम की शरण लेने पड़ी है। पिता का आरोप है कि दोनों छोटे बेटे उन्हें जायदाद के लिए परेशान करते हैं। हथियारबंद बदमाशों के दम पर उन्हें भगा रहे हैं।
विज्ञापन

 सात अप्रैल को सिकंदरा स्थित राम लाल वृद्ध आश्रम में कमला नगर अलका कुंज निवासी दंपति ने शरण ली। बताया कि वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी रावतपाड़ा और दिल्ली गेट पर दुकान और कमला नगर में बड़ी कोठी है। तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा रावतपाड़ा की दुकान चलाता है और दोनों बेटे दिल्ली गेट की दुकान पर बैठते हैं। दोनों छोटे बेटों ने दुकान कब्जा कर ली और अब मकान से भी निकाल रहे हैं। पंचायत में समझौता होने के बाद भी उन्हें गुजारा भत्ता के छह हजार प्रतिमाह नहीं दिए। 25 मार्च को हथियार बंद साथियों को बुलाया और धमकाया और मारापीटा था। जान बचा कर वे आश्रम पहुंच गए थे। आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि दोनों छोटे बेटों ने लिख कर अपना पक्ष दिया है कि बड़े भाई की बातों में आकर खुद किए समझौते पर भी कायम नहीं रह रहे हैं। उन्होंने मारपीट नही की है। बेवजह बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें