राजनेताओं ने भी शहीद मंदिर में झुकाया सिर
शहीद मंदिर में शहीदों के परिवारों के साथ ही कई राजनेता और हस्तियां शहीदों को नमन करने आ चुकी हैं। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद राजबब्बर और शहीद भागत सिंह के भांजे जगमहोन सिंह भी शहीद मंदिर में शहीदों को नमन करने वालों में शामिल हैं।
जनवरी में होता है शहीद मेले का आयोजन
शहीद मंदिर के साथ ही बेवर में शहीद मेले का भी आयोजन हर साल किया जाता है। जनवरी में आयोजित होने वाले इस मेले की अलग पहचान है। इसमें शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के साथ ही उनकी याद में कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इस पूरे आयोजन की कमान शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी के पौत्र राज त्रिपाठी संभालते हैं। वे बताते हैं कि उनके पिता जगदीश नरायन त्रिपाठी ने शहीद मंदिर बनवाया था, वे उन्हीं के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
इनकी लगी हैं शहीद मंदिर में प्रतिमाएं
- शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी
- शहीद विद्यार्थी कृष्ण कुमार
- शहीद सीताराम गुप्ता
- पंडित गेंदालाल दीक्षित
- कुंवर देवेश्वर तिवारी
- जगदीश नारायण त्रिपाठी
- गया प्रसाद भारद्वाज
- कॉमरेड शिववरन लाल
- स्वामी सर्वानंद सरस्वती
- श्यामसुंदर लाल गुप्ता
- बाबूराम झा
- बाबूराम दीक्षित
- मदन मोहन दीक्षित
- देव स्वरूप नंबरदार
- कॉमरेड रामस्वरूप गुप्ता
- मिश्रीलाल दुबे
- विशेश्वर दयाल सक्सेना
- प्रोफेसर चिंतामणि शुक्ला
- लाला सती प्रसाद श्रीवास्तव
- परशुराम पांडे
- कढ़ोरी लाल गुप्ता
- नाथूराम दीक्षित
- मुंशी सिंह
- हीरालाल दीक्षित
- कॉमरेड बाबू राम पालीवाल
- कॉमरेड रामनारायण आजाद