देश में 12 स्थान पर हैं आरिष शास्त्र
भंते प्रज्ञा सिंह ने बताया कि महात्मा बुद्ध ने देशभर में प्रवास के दौरान करीब 12 आरिष शास्त्र विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए। इनके माध्यम से बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार सहित इन पर लिखीं पंक्तियां बौद्ध समुदाय के लिए विशेष हैं। कारण महात्मा बुद्ध का इन्हीं पत्थरों पर उत्कीर्ण आलेख मिलता है। बताया कि त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, तिब्बत, आसाम, अरुणाचल प्रदेश सहित बौद्ध स्थानों पर यह आरिष शास्त्र स्थापित हैं।
लोग कर रहे पूजा-अर्चना
अतरंजी खेड़ा में स्थित चार आरिष शास्त्रों में से दो आरिष शास्त्रों पर महात्मा बुद्ध द्वारा दिए गए संदेश अंकित हैं, जबकि एक आरिष शास्त्र के पत्थर पर उत्कीर्ण पंक्तियां गायब हो गई हैं। इसके चलते लोगों ने इसे काले पत्थर का शिवलिंग मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। हालांकि उसके समीप ही तीन अन्य आरिष शास्त्र स्थापित हैं, पर लोगों की आस्था के आगे यह गौढ़ हो गए हैं। एक आरिष शास्त्र पर ग्रामीणों ने कोठरी बनाकर उसे मंदिर का रूप दे दिया है।
भंते प्रज्ञा सिंह ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने अपने प्रवास के दौरान जिन चार आरिष शास्त्रों की स्थापना अतरंजी खेड़ा में की थी, उसमें से एक को लोग शिवलिंग के रूप में पूज रहे हैं। ग्रामीणों की आस्था के चलते ऐसा हो रहा है, हमने भी कभी विरोध नहीं किया।