मैनपुरी। मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप भी निकली। बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्म हवाओं से तो राहत मिली लेकिन उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। लोगों को बार-बार पसीना पौंछते देखा गया।
मंगलवार को सुबह से ही जिले में उमसभरी गर्मी के बीच बादल छाए रहे। बादल छाने से लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिली। बादल छाने के कारण लोग घरों से निकले और बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे। मंगलवार को शहर के बाजारो में भीड़ दिखाई दी। हालांकि दोपहर बाद बादल छट गए और फिर से तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री नापा गया।
-
आज और कल तापमान बढ़ने की चेतावनी
मंगलवार को भले ही बादल छाए रहने के कारण लोगों को राहत मिली हो लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को तापमान 45 डिग्री तक रहेगा। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे तेज धूप में घर से बाहर न निकलें।