फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर का लोगों ने किया स्वागत, बोले- जिले में जल्द बनेगा हवाई अड्डा और स्टेडियम

Mon, 04 Mar 2024 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर का लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही हवाई अड्डा और स्टेडियम बनेगा। 
विज्ञापन
आगरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर का लोगों ने किया स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद राजकुमार चाहर सोमवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। इससे पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन


इस मौके पर सांसद ने दोबारा भरोसा जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि जो भी विकास कार्य शेष रह गए हैं, जीतने के बाद उन्हें पूरा कराएंगे। उन्होंने आमजन से आगरा में हवाई अड्डा और स्टेडियम जल्द ही बनवाने का वादा किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें