फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूषित पानी पर नगर निगम का किया घेराव, हंगामा और नारेबाजी की

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता । अमर उजाला - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज, ख्वासपुरा, भीमनगर समेत कई जगह दूषित पानी आने की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव करते हुए हंगामा किया। महापौर और नगरायुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गेट पर धरना दिया। किसी अधिकारी के ज्ञापन लेने नहीं आने पर आक्रोशित कार्यकर्ता नगरायुक्त के कक्ष में घुस गए। यहां कर्मचारियों से कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। कक्ष में नगरायुक्त के न मिलने पर अपर नगरायुक्त को ज्ञापन देकर मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि शाहगंज, ख्वासपुरा, कमला नगर समेत कई जगह दूषित पानी आ रहा है। इससे इंदौर और आगरा में 33 साल पहले खटीकपाड़ा में हुई जलत्रासदी के दोहराने की आशंका है। सीवर लाइन के अंदर पानी की लाइनें बिछाई गई हैं। उन्हें हटवाया जाए। डॉ. मधुरिमा शर्मा और दीपक शर्मा ने कहा कि धाकरान चौराहा पर गलत ढाकरान चौराहा का बोर्ड लगा दिया है। इसे ठीक कराया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर गैस हीटरों की व्यवस्था नहीं की गई है। खंदारी चौराहा का नाम संत गाडगे महाराज किया जाए और करकुंज में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। गड्ढे भरने के साथ नालों को ढका जाए। उन्होंने कहा कि मेयर और महापौर समय पर कार्यालय नहीं आते हैंं, जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ये मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में डॉ़ मधुरिमा शर्मा, दीपक शर्मा, याकूब शेख, अनुज शर्मा, रेखा सिंह, दिलीप वर्मा, मुकेश शर्मा, ताहिर हुसैन, मनीष धाकड़, मुश्ताक अली, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें