फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से मूर्ति हटाने का विरोध, लोगों ने किया हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 07 Oct 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लोगों को समझाते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के टीला माईथान में रविवार को एक घर की दीवार के पास बने मंदिर की मूर्ति हटाने पर बवाल हो गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। लोगों ने मूर्ति हटाने वाले परिवार पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


टीला माईथान में नगर निगम की टीम ने कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने के लिए निशान लगाए थे। मोहल्ले में ही अनीता के घर की दीवार से लगा हुआ पुराना मंदिर है। इस पर लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। अनीता का कहना है कि मंदिर बना होने से उसे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 

उसने नगर निगम में शिकायत की। मंदिर को कहीं और शिफ्ट करने को कहा। पिछले दिनों नगर निगम ने मंदिर को हटवाने का आदेश कर दिया। रविवार दोपहर को अनीता पक्ष के लोगों ने मंदिर से मूर्ति हटा दी। सामान भी निकालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया हंगामा

इसकी जानकारी जब मोहल्ले के लोगों को हुई तो वो एकजुट हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। तभी राष्ट्रीय बजरंग दल के गोविंद पाराशर सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक और एसीएम प्रथम आ गए। 

उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। लोगों का कहना था कि मंदिर से मूर्ति और जेवर गायब कर दिए गए हैं। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। मूर्ति और जेवर फिर से मंदिर में रखवाए जाएं। अधिकारियों ने आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें