फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा: जैन समाज के लोगों ने करीब एक दर्जन बकरों की बचाई जान, कुर्बानी से पहले पहुंचे और उठाया यह कदम

Thu, 29 Jun 2023 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जैन समाज के लोगों ने करीब एक दर्जन बकरों की जान बचाई। कुर्बानी से पहले पहुंचे और ऐसा कदम   उठाया कि सभी लोग उनकी तारीफ करने लगे। 
विज्ञापन
Agra News: श्रीरामलाल वृद्धाश्रम में पल रहे बकरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर कुर्बानी से पहले से जैन समाज की ओर से 11 बकरे खरीदकर उनकी जान बचाई गई। बकरों को रामलाल वृद्धाश्रम देखभाल के लिए भेज दिया गया है। गत वर्ष 24 बकरों की जान बचाई गई थी।

विज्ञापन


आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन सीए की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है। सात वर्षों से मंच बकरीद पर जीव दया के उद्देश्य से बकरों को बचाने का प्रयास कर रहा है। इस बार मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन की प्रेरणा से डॉ. प्रशांत पारीक ने दो और मुकेश जैन-सुनीत जैन परिवार ने भी दो बकरे बचाए। एक बकरा साध्वी मंडल की प्रेरणा से बचाया गया। साध्वी पूजा ज्योति ने मंगलाचरण सुनाया।

यह भी पढ़ेंः- Agra: इस मुस्लिम परिवार ने बकरे के चित्र वाला केक काटकर मनाई बकरीद, दूसरों को भी जीव हत्या न करने की दी नसीहत
विज्ञापन


वहीं, एसएस जैन ट्रस्ट मोती कटरा की ओर से साध्वी मानवी के सानिध्य में जैन जागृति महिला मंडल ने छह बकरों को बचाया। सुमित्रा सुराना, सुलेखा सुराना, संगीता सकलेचा का योगदान रहा। रामलाल वृद्ध आश्रम के संस्थापक सदस्य संदेश जैन के मुताबिक सभी बकरों को आश्रम में आश्रय दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

जैन धर्म का तो आधार ही जीव की रक्षा करना

पारस पर्ल्स, लोहामंडी में बृहस्पतिवार को आगरा विकास मंच की ओर से जीव दया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ. पूजा ज्योति महाराज ने कहा कि यूं तो सभी धर्मों में प्राणी मात्र के प्रति दया का भाव बताया गया है पर जैन धर्म का तो आधार ही जीव मात्र की रक्षा करना है। कार्यक्रम में संघ के प्रचारक मानवेंद्र भारत, योगेश जैन, जयरामदास, अजीत जैन, रॉबिन जैन, रवि जैन, अजय जैन, राजकिशोर जैन, कोमल जैन, ऋचा जैन, चंचल जैन की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें