फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी की निकासी के लिए गुलाब बाग के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2024 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी के लिए गुलाब बाग के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- तीन साल से नहीं हुई नाले की सफाई, मोहल्ले के लोगो में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला गुलाब बाग के लोगों ने सोमवार का कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मोहल्ले में हो रहे जलभराव की शिकायत की। जिलाधिकारी को बताया कि तीन साल से नाले सफाई नहीं होने के कारण मोहल्ले में जलभराव हो रहा है। लोगों ने पानी की निकासी की मांग की है।
मोहल्ला गुलाब बाग में नाला बंद होने के कारण जलभराव हो रहा है। लोग अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गंदा पानी घरों में घुस रहा है। आक्रोशित लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि तीन साल से मोहल्ले की पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले की सफाई नहीं की गई है। कई जगह नाला टूटा हुआ है। नगर पालिका में हर महीने शिकायत की जा रही है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब स्थिति यह है कि पानी बढ़ता जा रहा है और लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लोगों के घरों का पानी भी नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी से कहा कि समस्याओं से निजात दिलाया जाए नहीं तो वे लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों में अमित तोमर,रानी, शीतल, रेशमा, राजवीर, शमीम, माधुरी, जरीना श्वेता, सरिता, विमला, राशिद, अकली, भगवती देवी, विनीता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें