फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गांधी जयंती पर आगरा में उठी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, सैकड़ों लोग शहीद स्मारक से जंतर-मंतर के लिए कूच

Tue, 03 Oct 2023 11:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में गांधी जयंती पर लोगों ने अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग उठाई। इस मांग को लेकर सैकड़ों लोग शहीद स्मारक से जंतर-मंतर के लिए पैदल कूच किए। 
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर सोमवार को शहीद स्मारक से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दिल्ली जंतर मंतर के लिए पैदल यात्रा निकाली। ग्राम प्रधान जामपुर बॉबी यादव के नेतृत्व में ग्रामीण चमरोला स्टेशन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। 

विज्ञापन


बरहन क्षेत्र में अहिंसा का संदेश देते हुए महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पैदल यात्रा जामपुर, सुजानपुर, कनराऊ, नगला नत्था, जमाल नगर भैंस नगला, नगला जौहरी, आदि गांवों से निकली। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए यात्रा दिल्ली रवाना हुई। यात्रा में शामिल ग्रामीणों का जगह जगह स्वागत हुआ।

यह भी पढ़ेंः- Agra: सैलानियों में ताजमहल की दीवानगी, तीन दिन में सवा लाख से ज्यादा ने निहारा; किला व सीकरी भी रहे गुलजार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। ग्राम प्रधान बॉबी यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि अहीर रेजिमेंट हमारा हक है। समाज के लोग शहीद स्मारक से मिट्टी भरा घड़ा लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। इस दौरान हजारीलाल यादव, प्रदीप यादव, विवेक यादव, राकेश यादव, विनोद यादव, मठरी यादव, संतोष यादव, नरेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें