फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर बैठे कमाई के चक्कर में गंवा रहे जमापूंजी, हर दूसरे दिन पुलिस के पास पहुंच रही एक शिकायत

Sat, 08 Jun 2024 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह दुर्गेश चाहर, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी में घर बैठे कमाई के चक्कर में लोग अपनी जमापूंजी गंवा रहे है। पुलिस के पास हर दूसरे दिन एक शिकायत पहुंच रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लगातार लोग साइबर ठगों के शिकार हो रहे हैं। घर बैठे पैसा कमाइए। बस लाइक और कमेंट करना होगा। सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिखाने होंगे। निवेश करेंगे तो ज्यादा मुनाफा होगा। क्रिप्टो करेंसी में यह 4 गुना तक बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर इसी तरह के झांसे देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। रकम लेने के बाद लाखों खाते में जमा करा लेते हैं। जब तक पता चलता है बहुत देर हो चुकी होती है। साइबर सेल और थाना में हर दूसरे दिन इस तरह के मामले पहुंच रहे हैं। पीड़ित लोग रकम वापसी के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घर बैठे कमाई के लालच में नहीं आएं। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर साइबर अपराधी ठग रहे हैं। ऐसे में विज्ञापन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए। उसके बारे में पूरी तरह से पड़ताल कर लें। अगर, किसी तरह की धोखाधड़ी की जाती है तो तत्काल पुलिस को बताएं। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए। 

केस-1

हरीपर्वत थाना क्षेत्र निवासी कपिल एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। परिचित के जरिए निवेश संबंधी एप का लिंक उसके व्हाट्सएप पर भेजा। 10 हजार के निवेश पर 20 दिन में 27 हजार रुपये हो जाने का दावा किया। उन्होंने 10 हजार रुपये निवेश कर दिए। तय समय में रकम बढ़ गई। बाद में और निवेश के बहाने धीरे-धीरे उनसे और उनके परिचितों से साइबर ठगों ने 30 लाख रुपये ठग लिए।
 

केस-2

भगवान कॉलोनी, शाहगंज निवासी राशि तिवारी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। इसमें घर बैठे कमाई के बारे में बताया गया था। विज्ञापन पर क्लिक करने पर वह टेलीग्राम से जुड़ गईं। उसमें वीडियो लाइक और शेयर करने पर कमाई करने के बारे में बताया गया। 

उन्हें वीडियो भेजे गए। लाइक और कमेंट कराए गए। इसके बाद एक दूसरे ग्रुप से जोड़ा गया। इसमें क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए एक हजार रुपये लिए गए। कुछ घंटे में खाते में 1300 रुपये लौटा दिए। इसके बाद 3000 रुपये लिए गए, 5000 भेजे गए। बाद में साइबर ठगों ने कई बार में 6.22 लाख रुपये खाते में डलवा लिए।

केस-3

मधुनगर निवासी सोनम जैन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर नौकरी का विज्ञापन देखा। क्लिक करने पर उनके व्हाट्सएप पर एक महिला ने लिंक भेजा। रुपये भेजने के लिए कहा। उन्होंने लिंक पर क्लिक कर रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद महिला ने ब्याज सहित रुपये खाते में लौटा दिए। 
विज्ञापन

इसके बाद महिला उन्हें घर बैठे रुपये कमाने का लालच देती रही। एक दिन महिला ने कहा कि कंपनी में आपके 1.85 लाख रुपये जमा हो गए हैं। रकम पाने के लिए 37 हजार रुपये टैक्स भरना होगा। महिला ने नए-नए बहाने बनाकर करीब 1.15 लाख रुपये लिंक पर दिए खाते में जमा करा लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें