किशनी। सोमवार को हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नगर के मोहम्मद सत्तार के आवास पर नई परंपरा से मनाए जाने पर हंगामा हो गया। रात 9 बजे हिंदूवादी लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेता आदेश गुप्ता,बॉबी भदौरिया ने थानाध्यक्ष महाराज सिंह भाटी को बताया कि मोहम्मद सत्तार ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के नाम पर संदिग्ध कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। आज जन्मदिन मनाने के नाम पर गलियों में बच्चों को लेकर जुलूस निकाला और नारेबाजी कराई।मोहम्मद सत्तार नई परम्परा डालना चाहता है जिससे लोगों में आक्रोश है।थानाध्यक्ष ने लोगों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत होकर चले गए।इस मौके पर आरएसएस खण्ड कार्यवाह पारस गुप्ता,राघवेंद्र चौहान,संजीव भदौरिया,रानू चौहान,राघव चौहान,प्रदीप गुप्ता,श्याम मिश्रा,गौरव चौहान,चीकू गुप्ता,गौरव गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।