फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पितरों के तर्पण के लिए उमड़े लोग

Wed, 02 Oct 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने पितरों का गंगा घाटों पर पहुंचकर विधि विधान से तर्पण किया। हरि की पौड़ी घाट, लहरा, कछला, कादरगंज गंगा घाट पर श्राद्ध पूजा के अनुष्ठान आयोजित किए गए। गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने श्राद्ध भोज भी आयोजित किए। ब्राह्मणों को भोज कराकर दानपुण्य दिया गया। पितरों के तर्पण के लिए बड़ी संख्या में सुबह से ही गंगाघाटों, हरि की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण अपने पितरों का स्मरण किया और आशीष मांगा।तीर्थंनगरी में हरि की पौड़ी व लहरा घाट पर अपने पितरों का जल तर्पण व श्राद्ध कर्म करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। राजस्थान, एमपी, गुजरात, दिल्ली प्रदेशों के अलावा आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा आदि जनपदों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थनगरी आए। हरि की पौड़ी के बालाजी घाट, राजा वाले घाट, लाल घाट, वराह घाट, लक्ष्मणजी वाले घाट, सोमेश्वर घाट, भागीरथी गंगा मंदिर घाट, मानस मंदिर घाट शनिदेव मंदिर घाट, अंबागढ़ अखाड़ा घाट, नागालैंड घाट, श्याम वराह घाट, रघुनाथजी मंदिर घाट, पांच छतरी वाला घाट आदि सभी घाटों पर अपने पितरों को जलदान व स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आ रहा था। श्रद्धालुओं ने अपने तीर्थं पुरोहितों से पितरों की आत्म शांति के लिए पूजन अनुष्ठान कराकर जल तर्पण व श्राद्ध कर्म किया। ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी। तीर्थंनगरी के विद्वान आचार्य पंडित शशिधर द्विवेदी, पंडित दिलीप शास्त्री, पंडित धर्मधर द्विवेदी, पंडित प्रद्युम्न निर्भय, पंडित राहुल वशिष्ठ, बंशीधर आदि विधि-विधान पूर्वक मंत्र उच्चारित कर श्रद्धालुओं को सामूहिक जल तर्पण करा रहे थे। श्रद्धालु आचार्यों के निर्देशन में कुश, तिल, जौ आदि की सहायता से अपने पितरों का स्मरण कर उनको जल दान कर रहे थे। पितृ अपनी संतानों से तिल तोय से तृप्त होकर आशीर्वाद देकर पितृ पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या पर अपने लोक पितर लोक को प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें