फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीबी मुक्त 16 ग्राम पंंचायतों के प्रधान सम्मानित

Wed, 02 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांधी जयंती पर टीबी मुक्त हुई जिले की 16 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। प्रधानों को महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि शासन से 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को हासिल करने में सभी का सहयोग आवश्यक है। जिस तरह से 16 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई। उसी तरह से अन्य पंचायतों के प्रधान,सदस्य सहयोग करें, ताकि वे भी टीबी मुक्त हो सकें। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधान अन्य प्रधानों को भी प्रेरित करें ताकि वे भी अपने क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए जागरूक कर सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने कहा कि टीबी की बीमारी लाइलाज नहीं है। छुपाने से बीमारी बढ़ती है। बीमारी गंभीर होने पर खतरा बढ़ जाता है। इलाज न कराने पर परिवार के अन्य सदस्य व संपर्क में आने वाले लोग भी चपेट में आ जाते हैं। ये ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त:
विज्ञापन

सिढ़पुरा- नगला पटवारियान, नगला थाठी, पटियाली- बरईपुर, ताजपुर तिगरा
अमांपुर- सिकंदराबाद, डोर्रा
गंजडुंडवारा- गठौरा
सहावर- मुजफ्फरपुर, मुहम्मदपुर
सोरों-पाठकपुर, तारापुर नसीर, यूसुफपुर
कासगंज-ब्राहिमपुर, छाबनी, हंता, अफजलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें