फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर समस्या पर भड़के कालिंदी विहार के लोग

Fri, 27 May 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीवर समस्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से सीवर की समस्या से जूझ रहे कालिंदी विहार के लोगों का धैर्य गुरुवार को जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने जिम्मेदार विभागों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कालिंदी विहार ई-ब्लॉक का सीवर टैंक सफाई न होने के कारण पिछले दिनों फट गया था। टैंक की सारी गंदगी गलियों में भरने लगी। लोगों की परेशानी बढ़ गई। बदबू के साथ ही संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया। इसकी वजह से ई-ब्लॉक के पास ही स्थित शांताकुंज में भी गंदगी बढ़ने लगी। उनका कहना था कि एक बार भी टैंक की सफाई नहीं हुई। न तो आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के अधिकारियों ने मुड़कर देखा और न ही जलकल के। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों की समस्या बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि एडीए ने ही कालिंदी विहार विकसित की थी। यहां तमाम समस्याओं का अंबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें