फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एत्माद्दौला के हनुमान नगर में रात में धर्मस्थल तोड़ने की सूचना पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 23 Dec 2022 07:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक व्यक्ति ने दावा किया कि कब्रिस्तान के सामने बने धर्मस्थल को रात में तोड़ दिया गया। रात में ही जेसीबी से मलबा उठवा लिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में तोड़फोड़ के साक्ष्य नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
धर्मस्थल तोड़ने की सूचना पर पहुंचे सपा नेता व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित हनुमान नगर में शुक्रवार सुबह हंगामा हो गया। दावा किया गया कि कब्रिस्तान के सामने बने धर्मस्थल को रात में तोड़ दिया गया। मलबा भी जेसीबी से उठवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले गए। धर्मस्थल के तोड़े जाने के आरोप से तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर धर्मस्थल होने का दावा किया जा रहा है, वहां पर तोड़फोड़ के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। धर्मस्थल के बारे में क्षेत्र के लोगों ने कुछ नहीं बताया। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हनुमान नगर में कब्रिस्तान के सामने खाली जमीन पड़ी हुई है। क्षेत्र का ही रहने वाले बाबू खां कब्रिस्तान में कब्र खोदने का काम करते हैं। बाबू खां का दावा है कि खाली जमीन पर वर्षों पुराना धर्मस्थल हुआ करता था। इस पर वो बैठा करते थे। देखरेख करते थे। धर्मस्थल के ऊपर छप्पर पड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात को जेसीबी से जमीन को समतल कर दिया गया। इसके बाद मलबा ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले गए। शुक्रवार सुबह 10 बजे इसकी जानकारी हुई।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी, वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन, ममता टपलू, धारा सिंह यादव आदि पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। बाबू खां ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिले धर्मस्थल के प्रमाण

थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि बाबू खां ने खाली जमीन पर धर्मस्थल होने का दावा किया है। मगर, जांच में यह साफ नहीं हो सका है कि धर्मस्थल था या नहीं। उसको तोड़ने के भी कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। अगर, धर्मस्थल तोड़ा गया होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

मेले का होना था आयोजन

जिस स्थान पर धर्मस्थल होने की बात कही जा रही है, वहां पर मेले का आयोजन किया जाना था। आयोजन की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आयोजन कराने वालों से अनुमति पत्र मांगा। मगर, अनुमति पत्र किसी ने नहीं दिखाया। इस पर पुलिस ने बिना अनुमति के मेले के आयोजन करने से मना कर दिया।

लोहामंडी में भी तोड़ा था धर्मस्थल

लोहामंडी थाना के पास पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में अगस्त में रातों रात एक धर्मस्थल तोड़ दिया गया था। आरोप लगाया गया था कि वर्षों पुराने धर्मस्थल को बिजली गुल करने के बाद तोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक जेसीबी को भी जब्त किया। मुकदमा भी दर्ज किया गया, लेकिन आरोपी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं। घटना के बाद तनाव हो गया था। कई दिन तक अपार्टमेंट परिसर में पुलिस भी तैनात रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें