फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा न होने पर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश, पंचायत में किया बड़ा एलान

Thu, 16 May 2019 10:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पंचायत में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में कानूनगो के बेटे की हत्या का खुलासा पुलिस नौ दिन बाद भी नहीं कर सकी है। इससे लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को बालाजीपुरम में पंचायत कर लोगों ने एलान किया कि 18 मई को कलक्ट्रेट को घेरा जाएगा। पुलिस पर कई आरोप भी लगाए। कहा गया कि पुलिस अधिकारी भी इस केस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।   
विज्ञापन


कानूनगो के बेटे विश्वजीत की हत्या 8 मई को कर दी गई थी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के दामोदरपुरा की खादर में उसका शव मिला था। लेकिन पुलिस अभी तक कुछ कर नहीं पाई है। इससे लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को इस मुद्दे पर पंचायत बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे थे।

सभी ने पुलिस की लापरवाही बताई। कहा कि पुलिस को उन लोगों के नाम भी बता दिए गए थे जिन पर शक था लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया है।  मृतक के पिता कानूनगो हरीलाल ने कहा कि पुलिस जानबूझकर काम नहीं कर रही है। अधिकारियों से कई दफा मिल चुके लेकिन वह भी बहानेबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पुलिस को दी चेतावनी

लोगों ने एलान किया कि सभी लोग 18 मई को कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। जब तक पुलिस दोषियों को पकड़ नहीं लेगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत में रामवीर सिंह भरंगर, नरेंद्र प्रधान, नटवर सिंह चाहर, बच्चू सिंह, सुशील चौधरी, वीरपाल, रामजीत सिंह, सौदान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पूरे मामले को बारीकी के साथ देखा जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही स्थिति साफ कर दी जाएगी।

घटनाओं के खुलासे में फेल हो रही पुलिस

मथुरा में लोगों के बीच आक्रोश यूं ही नहीं पनप रहा है। पुलिस वारदात के खुलासे में फेल साबित हो रही है। 13 मई को कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी से ढाई लाख का कैश पुलिस वाला बनकर लूट लिया था लेकिन इस वारदात को पुलिस खोल नहीं पाई है।
 
विज्ञापन

नहीं हुआ इन घटनाओं का खुलासा

12 मई को गोतस्कर पुलिस पर पथराव करके भाग गए थे, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया था। उन गोतस्करों को भी पुलिस पकड़ नहीं पाई। हाईवे थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन हाईवे पुलिस की नींद नहीं टूट रही। 

11 मई को एनएसजी कमांडो के घर के ताले तोड़कर चोर लाखों का माल समेटकर ले गए इस वारदात पर भी पुलिस का कोई ध्यान नहीं गया है। वहीं पिछले पांच महीनों में 10 से भी ज्यादा शव मथुरा में जगह जगह मिले। 

सभी को हत्या करने के बाद फेंका गया था लेकिन पुलिस इनमें किसी का भी खुलासा नहीं कर पाई। खुलासा तो दूर की बात है शिनाख्त कराने में भी फेल रही है। इतना लंबा समय बीत जाने से साफ लग रहा है कि पुलिस खुलासे के लिए प्रयास ही नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें