फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत: बैलगाड़ी पर डिब्बे, बाल्टी रखकर हाथ से खींचते हुए निकलीं महिलाएं, चार दिन से नहीं आया पानी

Thu, 08 Jun 2023 11:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। यहां महिलाएं बैलगाड़ी पर डिब्बे, बाल्टी रखकर हाथ से खींचते हुए पानी लेने निकलीं। चार दिन से एक बूंद पानी नहीं आया। 
विज्ञापन
पानी की किल्लत: बैलगाड़ी पर डिब्बे, बाल्टी रखकर हाथ से खींचते हुए निकलीं महिलाएं, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पीने के पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में पीने योग्य पानी न मिल पाने से लोगों में आक्रोश भी है। बुधवार को महिलाओं ने पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बैलगाड़ी पर डिब्बे, बाल्टी रखे। फिर हाथ से खींचकर पानी भरने के लिए निकलीं।   

विज्ञापन


शहर में 10 स्थानों पर लीकेज होने से जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। शहीद नगर में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। शहीद नगर के ई-ब्लाक स्थित जनता क्वार्टर में गंदा, बदबूदार पानी आने और सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। बुधवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई गई। यमुनापार के कालिंदी विहार के भी कई क्षेत्रों में पानी नहीं आया। 

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

पाइप लाइन में लीकेज की समस्या

इसके अलावा गोकुलपुरा में लीकेज होने की वजह से पानी की आपूर्ति बाधित रही। हरीपर्वत, छत्ता जोन में 10 जगह पानी की पाइप लाइन में लीकेज की समस्या होने पर जलकल की टीम ने मरम्मत कार्य किया। जलकल सचिव वीबी सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है, वहां टैंकर से आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें