फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज बस दिन में संचालन न होने से परेशान हैं लोग

Fri, 21 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कासगंज-सहावर मार्ग पर दिन में नियमित रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। केवल एक या दो ही रोडवेज बस का सुबह के समय चलाई जाती हैं। इसी के चलते लोगों को निजी वाहन व डग्गेमार वाहनों में सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

जनपद का वर्ष 2008 में सृजन होने के बाद सहावर को तहसील बनाया गया था। कासगंज जिला मुख्यालय से सहावर, गंजडुंडवारा तक सफर करने के लिए लोगों को रेल, निजी वाहन या डग्गेमार वाहनों का सफर करना पड़ता है। तहसील बनने के बाद रोडवेज निगम ने सुबह के समय दो बसों का संचालन शुरू किया है। दिन के समय तहसील कर्मियों व कस्बे के लोगों को डग्गेमार वाहन व ई-रिक्शा का ही सहारा है। क्षमता से अधिक सवारियां भरी होने से आए दिन हादसे होते हैं। कई बार हादसों में लोगों की जान चली जाती है। वहीं छात्र-छात्राओं को भी जिला मुख्यालय पर आने-जाने में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने दिन के समय रोडवेज बस चलाए जाने की मांग की है। एआरएम कासगंज, ओमप्रकाश ने बताया कि सहावर मार्ग पर लंबी दूरी की कई बसें सुबह और शाम के समय चलाई जाती हैं। दिन में अगर नियमित सवारियां निकलें तो बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें