फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली विभाग से जनता त्रस्त, शिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी

Mon, 26 May 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक करते डीएम अ - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक करते डीएम अंजनी कुमार सिंह।
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत विभाग लोगों की समस्याओं का समाधान करने में लगातार विफल साबित हो रहा है, जिससे जनता बिजली कटौती से परेशान है। शिकायतों के बावजूद कोई राहत न मिलने से असंतोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की, जिसमें यह बात सामने आई कि विद्युत विभाग के प्रति लोगों के असंतुष्ट फीडबैक सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पाया कि सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक विद्युत विभाग से संबंधित प्राप्त हुए हैं। इसके विपरीत, जिला पूर्ति अधिकारी को 14 में से 12 संतुष्ट फीडबैक के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया गया। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी के शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक मिलने से उनके विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।

डीएम ने 22 अप्रैल से 22 मई के बीच प्राप्त हेल्पलाइन संदर्भों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें कई विभागों की खराब स्थिति उजागर हुई। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका से संबंधित 55 फीडबैक में से 19, अधिशाषी अभियंता सिंचाई से 40 में से 17, तहसीलदार कुरावली से 18 में से 12, और पूर्ति निरीक्षक कुरावली से 19 में से 11 असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए। इसी तरह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, विभिन्न बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सुल्तानगंज, जागीर, बेवर, घिरोर, बरनाहल), पूर्ति निरीक्षक (किशनी, भोगांव, सदर, घिरोर), और प्रभारी चिकित्साधिकारियों (मैनपुरी, जागीर, कुरावली, करहल) से भी बड़ी संख्या में असंतुष्ट फीडबैक दर्ज किए गए हैं। समीक्षा में यह भी सामने आया कि उप निदेशक कृषि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, उप जिलाधिकारी किशनी, तहसीलदार घिरोर, सब रजिस्ट्रार, सहायक विकास अधिकारी बरनाहल और अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत किशनी से संबंधित सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों पर शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक मिला है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल सहित अन्य संबंधित अधिकारी और आई.जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार, सौम्यवर्धन आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें