फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्मी से लोग बेहाल, पारा 40 डिग्री पहुंचा

Fri, 30 May 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के प्रभूपार्क में दोपहर के समय पेड़ की छांव में लेटे लोग।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। गर्मी से लोग बेहाल रहे। लू और तेज धूप से बचने के लिए वे छांव की तलाश में जुटे रहे। घर से बाहर निकले आम लोगों के अलावा राहगीरों ने पार्कों, सड़क किनारे लगे पेड़ों के नीचे छाया में बैठकर दोपहर का समय बिताया। वहीं, गर्मी का असर बाजार की चहल-पहल पर भी रहा। जिले में सुबह से मौसम में काफी गर्मी हो गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह से ही पारा चढ़ना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे से लू चलने लगी। 2 बजे तक पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोग बेहाल नजर आने लगे। लू और गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते देखे गए। बाजार की चहल-पहल प्रभावित हो गई। शाम 4 बजे तक पारा 40 डिग्री के आसपास ही स्थिर रहा। दोपहर के समय काफी संख्या में लोग प्रभु पार्क के अलावा सड़क किनारे पेड़ों की छाया में बैठकर लोगों ने गर्मी से राहत पाई। शाम को तपन से तो राहत मिल गई, लेकिन मौसम में गर्मी बनी रही। शाम के बाद ही बाजारों की रौनक लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें