फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना कार्य कराए ही फर्म को कर दिया भुगतान

Fri, 30 May 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
वार्ड नं.03 ज्चालापुरी का ट्यूबवेल ।
विज्ञापन
कासगंज। शहर के ज्वालापुरी कॉलोनी में ट्यूबवेल की बिना मरम्मत कराए ही के एक फर्म को 94738 रुपये का भुगतान कर दिया गया। सभासद की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई। जांच में मामले का खुलासा हुआ। अब इस फर्म को भुगतान के रूप में ली गई धनराशि नगर पालिका को लौटानी होगी। वार्ड-3 ज्वालापुरी क्षेत्र में बने ट्यूबवेल की मरम्मत होनी थी। इसके लिए नगर पालिका ने एक फर्म को कार्य आदेश दिया। फर्म ने बिना कार्य कराए ही जुलाई 2024 में नगर पालिका में 94738 रुपये का बिल जीएसटी सहित जमा कर दिया। नगर पालिका ने फर्म को 89 हजार रुपये का भुगतान उसके खाते में कर दिया। पालिका के भुगतान करने के बाद भी फर्म ने ट्यूबवेल की मरम्मत का कार्य नही कराया। मरम्मत कार्य न होने पर अनियमितता की शिकायत सभासद अभिषेक यादव ने जिलाधिकारी से 28 मई को की। डीएम ने जांच के आदेश अधिशाषी अधिकारी को दिए। जांच में फर्म द्वारा ट्यूबवेल की मरम्मत का कार्य नही किया गया। इसके बाद ईओ ने फर्म को 94738 रुपये पालिका के कोष में जमा करने के निर्देश दिए। ईओ नगर पालिका पूजा श्रीवास्तव कहना है कि ज्वालापुरी क्षेत्र में ट्यूबवेलकी मरम्मत कार्य होना था। फर्म ने भुगतान के बाद भी ट्यूबवेल की मरम्मत का कार्य नही किया। फर्म संचालक को नगर पालिका के कोष में 94738 रुपये की धनराशि जमा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें