फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का शिकार होने से बची गतिमान एक्सप्रेस, तेज आवाज के साथ निकली चिंगारियां

Thu, 11 Oct 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पेंटो टूटने के बाद स्टेशन पर खड़ी गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के आउटर पर गतिमान एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गई। हाईस्पीड ट्रेन का पेंटो ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) में उलझकर टूट गया। लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। 
विज्ञापन


किसी तरह ट्रेन को स्टेशन तक पहुंची। इसके बाद इंजीनियरिंग टीम ने पेंटो की मरम्मत करके गाड़ी को एक घंटे पांच मिनट बाद आगरा कैंट रवाना किया। इस कारण आगरा-दिल्ली अप रेलमार्ग भी बाधित रहा। 

सेमी हाईस्पीड गतिमान एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह निजामुद्दीन से झांसी के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी सुबह तकरीबन 9.45 बजे बिल्लोचपुरा स्टेशन के आउटर पर पहुंची तो उसका पेंटो ओएचई में उलझ गया और चिंगारियां निकलने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे के बाद रवाना हुई ट्रेन

तेज आवाज होने पर लोको पायलट ने गाड़ी की गति नियंत्रित करके इसे बिल्लोचपुरा स्टेशन पर लाकर ब्रेक लगाए। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद आगरा कैंट से इंजीनियरिंग टीम को रवाना किया गया। 

इंजीनियरिंग टीम ने बिल्लोचपुरा स्टेशन पहुंचकर पेंटो को हटाकर ओएचई को दुरुस्त किया। इस दरम्यान गतिमान एक्सप्रेस से ताजमहल देखने आए देसी-विदेशी पर्यटक देरी होते देखकर परेशान होने लगे। 

टूर गाइडों ने स्टेशन पर ही प्राइवेट टैक्सियां मंगवाकर पर्यटकों को ताजमहल रवाना कर दिया। वहीं कई पर्यटक स्टेशन पर ही टहलते रहे। 11.05 बजे ओएचई को दुरुस्त करने के बाद गाड़ी को रवाना किया गया। 

आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी का कहना है कि पेंटो ओएचई में उलझकर टूटने के कारण गतिमान एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही। इस कारण दिल्ली की ओर से आने वाली तीन गाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें