कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के प्राकट्य दिवस एवं यम द्वितीया पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया। संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना के आवास पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र सक्सेना ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण सक्सेना , विशिष्ट अतिथि नवल किशोर सक्सेना, राधे श्याम सक्सेना रहे। मुख्य अतिथि लक्ष्मण सक्सेना ने कहा कि सृष्टि के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्य दिवस यम द्वितीया को मनाया जाता है। कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। कलम पर तिलक किया, कलावा बांधा और सर्व समाज की शांति व समृद्धि के लिए कामना की।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना एवं मनोज मंजुल ने किया। इस दौरान राधेश्याम सक्सेना, अचिंत सक्सेना, मनोज मंजुल, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना जौहरी, सीमा कुलश्रेष्ठ, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।