फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोहरे हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज का पेन ड्राइव ही बदल दिया, कोर्ट पहुंचा मामला; जांच कमेटी गठित

Sat, 01 Mar 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में युवक और महिला की बेरहमी से हत्या हुई थी। इस  दोहरे हत्याकांड के लाइव वीडियो एक पेन ड्राइव में थे, जो बदल दिए गए। ये मामले अब कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट के आदेश पर जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में दो साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड के लाइव वीडियो का पेन ड्राइव बदलने का मामला कोर्ट तक पहुंचा है। मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। पेन ड्राइव कहां बदला गया? यह पता किया जा रहा है। इस प्रकरण से पुलिस कठघरे में है।
विज्ञापन


27 मई 2022 को एत्मादुद्दौला के सुशील नगर के ब्रह्मपुरी इलाके में 28 वर्षीय पूजा और उसके रिश्तेदार शिवम (21) की बेरहमी से हत्या की गई थी। पूजा के फोन से फोन करके शिवम को बुलाया गया था। आरोप है कि दरवाजे पर पूजा के पति गौरव, देवर अभिषेक और ससुर मदन ने उस पर हमला बोला था। ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। शिवम जान बचाने के लिए भागा था।


 

आरोपियों ने उसकी गर्दन पर वार किए थे। पूजा के सिर और पीठ पर भी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी पति और देवर ने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया था। हत्याकांड सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। मामले में पति, देवर, ससुर और सास को जेल भेजा गया। पुलिस ने चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज को डिजिटल साक्ष्य के रूप में शामिल किया था।

 

हत्यारोपियों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। हाईकोर्ट से निचली अदालत से केस की प्रगति के बारे में पूछा गया। उसमें हत्याकांड के लाइव वीडियो का जिक्र आया। पुलिस ने केस डायरी के साथ एक पेन ड्राइव जमा कराया था। कोर्ट में उसे देखा गया। पेन ड्राइव देखा गया। मगर, उसमें हत्याकांड का वीडियो नहीं था। उसमें कुछ और ही रिकाॅर्ड था। यह रिपोर्ट जब हाईकोर्ट पहुंची तो हाईकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया। पूरे प्रकरण में पुलिस कमिश्नर को जांच कराने के आदेश दिए हैं।


 
विज्ञापन

एडीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर करेंगे जांच
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने हाईकोर्ट के आदेश पर जांच के लिए जांच कमेटी बनाई है। इसमें एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव, एसीपी छत्ता हेमंत कुमार और इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे को रखा गया है। हत्याकांड की विवेचना एसीपी सुकन्या शर्मा ने की थी। यह देखा जाएगा कि साक्ष्यों को सील किसने किया था। हत्याकांड का लाइव वीडियो अहम डिजिटल साक्ष्य था। वीडियो में हत्याकांड देखा जा सकता था। इस मामले में जिसने भी पेन ड्राइव बदला है उसका मकसद हत्यारोपियों को लाभ पहुंचाना है। कोर्ट में पेन ड्राइव कब जमा कराया गया। किसकी कस्टडी में था। विवेचक ने उसे किससे सील कराया था। जांच के दाैरान इन सभी बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें