फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बच्चे की माैत पर पीली सेना का अस्पताल में प्रदर्शन, ताला लगाने की दी चेतावनी; इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 13 Apr 2026 09:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बच्चे की माैत के मामले में पीली सेना ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में ताला लगाने की चेतावनी दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में प्रदर्शन करतीं पीली सेना की कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित डाॅ. मोहनिया मेटेरनिटी अस्पताल पर सोमवार को पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप लगाकर परिजन के साथ प्रदर्शन किया। अस्पताल के गेट पर जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई नहीं होने पर स्वयं ताला लगाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


पीली सेना की शबाना खंडेलवाल ने बताया कि 27 मार्च को शहीद नगर निवासी सलमान ने मासूम बेटे उरहान के पेट में दर्द होने पर डाॅ. हरेंद्र मोहनिया के पास भर्ती कराया था। वहां उसे हैवी डोज का इंजेक्शन लगाया गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। स्टाफ ने दूसरे अस्पताल भेजा और पीछे से बच्चे के इलाज की फाइल और दवाएं आदि सब हटा दीं। 

परिवार को धमका शिकायत करने पर कुछ नहीं होने की बात कही। पुलिस ने मामले में अपनी रिपोर्ट में बच्चे के दौरे पड़ने की बात कही है,जबकि बच्चा स्वस्थ था। कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर उन्होंने अपने कार्यकर्तओं और बच्चे के परिजन के साथ जाकर अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। पुलिस के समझाने पर उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर खुद आकर अस्पताल में ताला लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें