फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस अधिकारी ने पत्नी को पीटा, आईजी से पीड़िता ने की शिकायत, जांच के निर्देश

Wed, 05 Feb 2020 10:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंडल स्तर के एक पीसीएस अधिकारी पर उनकी पत्नी ने पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। पत्नी मायके में रह रही है। उन्होंने आईजी रेंज ए सतीश गणेश से शिकायत की है। इस पर एसपी सिटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


महिला का मायका बलिया में है। शादी 2006 में हुई थी। दो बच्चे हैं। शादी के वक्त पति बलिया में ट्यूटर था। महिला ने बताया कि उसके पिता मेजर हैं, पति को उन्होंने मकान खरीदकर दिया। शादी के तीन साल तक सब ठीक चल रहा था। इसके बाद पति का चयन पीसीएस में हो गया। तब से उन्होंने उत्पीड़न शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि पति दूसरी शादी करना चाहता है, इसलिए उसे घर से निकाल दिया है। उसके साथ मारपीट की गई है। इसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि महिला का प्रार्थना पत्र मिला है। पारिवारिक विवाद का मामला है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। अगर इससे भी मामला नहीं सुलझता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें