फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वित्त योजना से होगा चकमार्ग पर मिट्टी डलवाने के काम का भुगतान

Sun, 28 Jun 2026 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: बिट्ठौना में जी राम जी नहीं वित्त से होगा भुगतान
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के बिट्ठौना गांव में शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने चक मार्ग को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया था। अतिक्रमण मुक्त हुए चक मार्ग पर पंचायत विभाग जेसीबी से मिट्टी डलवा रहा था, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके। बिट्ठौना रैपुरा दीक्षित को जोड़ने वाले चक मार्ग पर जेसीबी से मिट्टी डलवाए जाने पर ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरों का हक छीने जाने का आरोप लगाया था। शिकायतें सामने आने पर जैतपुर के बीडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि चक मार्ग विवादित है, राजस्व टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। उस पर मिट्टी डलवाई गई है। मिट्टी डलवाने के काम का भुगतान जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) योजना से नहीं होगा, वित्त योजना से किया जाएगा। इधर नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष के नेतृत्व में राजस्व टीम ने जैतपुर खुर्द के चक मार्ग की पैमाइश कर अतिक्रमण मुक्त कराया। अपने सामने ही चक मार्ग पर मिट्टी डलवाने का काम शुरू कराया। उन्होंने बताया कि चक मार्ग की जमीन पर सालों से खेती हो रही थी। अतिक्रमणकारियों को दोबारा से कब्जा किए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। टीम में राजस्व निरीक्षक डॉ. दिनेश कुमार, लेखपाल जितेन्द्र शर्मा, पुलिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें