मौनी बाबा ग्राउंड मे हाईटेंशन लाइन पर झूलते दिखे नाबालिक बच्चे, वीडियो वायरल
अछनेरा। हाईटेंशन लाइन के केबल के पर झूलते बच्चों का शनिवार को वीडियो वायरल हुआ। वीडियो किरावली कस्बे का बताया जा रहा है।जहां मौत की परवाह किए बिना बच्चे केबल पर झूलते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि उस समय लाइन चालू नहीं थी। मामले में किरावली के उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी खुदाई के कारण वहां लगा विद्युत पोल एक तरफ झुक गया है। पोल झुकने से तार काफी नीचे आ गए हैं। बताया कि रविवार सुबह टीम भेजकर झुके हुए पोल और ढीले तारों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।