पवन यादव का गांव में पहुंचने के बाद स्वागत करते परिजन व ग्रामीण
फतेहाबाद। तहसील के गांव जगराजपुर निवासी अनिल यादव, जो सेना में डॉक्टर हैं, उनके पुत्र पवन यादव के वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद गांव आगमन पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जहां एक किलोमीटर पहले से ही बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, फूलमाला स्वाफा पहनाकर स्वागत किया गया। परिवार के बाबा बंटी यादव ने बताया कि उसके भाई सूबेदार सेवानिवृत्ति कालीचरण यादव भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। बांग्लादेश के साथ हुई लड़ाई में उन्होंने भाग लिया था। उनका भतीजा अनिल यादव वर्तमान में सेना में कार्यरत है और डॉक्टर है। उसकी नतिनी भी सेना में डाॅक्टर है।