आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से सेंट जोंस मैदान पर आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लीजेंड्स वर्ग के अंतिम दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पॉल्स टाइटन ने लॉरेंस यूनाइटेड को 8 विकेट से हराया।
पॉल्स टाइटन के अक्षत उपाध्याय ने टूर्नामेंट का पहला शतक लगाते हुए नाबाद 108 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में पीटर्स सुपरकिंग्स ने फ्रांसिस एवेंजर्स को 10 विकेट से हराया। शानदार 59 रन बनाने पर राजीव अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भारत महाजन, मनोज मित्तल, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, डॉ. राजीव फिलिप, अनमोल कोहली, आलोक जैन, अमित शुक्ला, कपिल अग्रवाल, कृष्ण कालरा आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट के अंतर्गत सुपर लीजेंड्स वर्ग के मुकाबले 25 फरवरी से खेले जाएंगे।