फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी-कोहरे में बढ़ेगी गश्त, ईंट-भट्ठों पर लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
फोटो26गंजडुंडवारा कोतवाली में लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक करती पुलिस । संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कवायद की है। कोतवाली परिसर में सोमवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) संदीप वर्मा और कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन


सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर अपराधी व चोर सक्रिय हो जाते हैं, ऐसे में आमजन को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि वे अपने गांवों में रात के समय चौकीदारों के साथ गश्त का प्रयास करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सीओ ने ईंट-भट्ठा मालिकों से कहा कि सभी मुख्य मार्गों की ओर और परिसर के चारों तरफ अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसके जरिये संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और अपराधियों में भय पैदा होगा।

बैठक में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित प्रकाश महाजन, भारत गुप्ता, खलील खान, निकेश कुमार, प्रधान राधा कृष्ण, किशन दिवाकर, संजय उपाध्याय, गुफरान और सादाव शेख सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें